चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। मऊ मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा गठबंधन अपना दल एस के प्रत्याशी अविनाश चंद्र द्विवेदी उर्फ लल्ली महराज के समर्थन में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने निषाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद के साथ संयुक्त जनसभा की। मंच से उन्होंने जनता से प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगा। उन्होंने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की यूपी में भाजपा सरकार और गठबंधन के सहयोग से अमन शांति सुरक्षा का माहौल बनाया गया है। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा 2017 के पहले की सरकारें बिजली और अन्य सुविधाओं के वितरण में पक्षपात करती थीं। अब ऐसा नहीं होता है। रोजगार की समस्या, कोल जनजाति की समस्या को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। इस चुनाव के चार चरणों में समाजवादी पार्टी की साइकिल पंचर हो गई है। गठबंधन को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। जनसभा के बाद आए लोगों को लंच पैकेट बांटा गया। लंच पैकेट बांटने में जमकर मारामारी देखने को मिली। जिससे नेशनल हाईवे झांसी-मिर्जापुर मार्ग जाम रहा। जाम में एक एंबुलेंस भी घंटों फंसी रही। पुलिस की भारी मशक्कत के बाद एक घंटे में जाम खुल सका।
स्वागत करते पदाधिकारी।
सपा परिवार वालों की पार्टी : निषाद
चित्रकूट। चुनावी जनसभा में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह परिवार वालों की पार्टी है। इस बार गठबंधन का प्रत्याशी मऊ मानिकपुर विधानसभा में उतारा गया है। सभी लोग मिलकर वोट करें, सहयोग करें। अनुप्रिया पटेल और संजय निषाद की सभा लगभग एक घंटे की थी। इस दौरान सांसद आरके सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, पूर्व सांसद रमेश चंद्र द्विवेदी, भैरो प्रशाद मिश्रा आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment