बांदा, के एस दुबे । बसंत पंचमी के पावन पर्व पर महिला क्लब द्वारा स्थापना दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम महिलाओं के समूह ने पीले वस्त्र धारण कर मां हंसवाहिनी की पूजा अर्चना कर फूल माला अर्पित किए और सुख समृद्धि, विद्या, धन धान्य की कामना की। इसके बाद एक दूसरे को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दीं। विगत वर्ष 2018 में तत्कालीन डीएम महेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा क्लब का पुनः नवीन रजिस्ट्रेशन कराया गया था। अब महिला क्लब द्वारा प्रतिवर्ष बसंत पंचमी के दिन ही क्लब का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। यह जानकारी महिला क्लब की सचिव संतोष गुप्ता
स्थापना दिवस के दौरान महिला हार्पर क्लब सदस्य |
द्वारा दी गई। उपाध्यक्ष आशा सिंह द्वारा मां सरस्वती की आरती की गई। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष सुधा सिंह, नूतन गुप्ता, नेहा अग्रवाल, निशा गुप्ता, गीता सेठ, पूजा गुप्ता, मंजू बंसल, अर्चना, विनोद जैन, शालू, सुनीता, गीता, नेहा, नीलम अग्रवाल, नीतू आदि और क्लब की बहुत सारी सदस्याएं शामिल रहीं। अर्चना मेहरा उमा गर्ग, प्रीति, पूजा आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।
No comments:
Post a Comment