चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। बहन के घर से लौटते समय बाइक सवार सगे भाईयों को कार ने कुचल दिया। जिससे दोनो की दर्दनाक मौत हो गई। घटन से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
मृतकों की फाइल फोटो।
ये दर्दनाक सड़क हादसा मऊ थाना क्षेत्र के छिवलहा गांव के पास बुधवार की देर शाम हुआ। बताया गया कि बरगढ़ थाना क्षेत्र के पतेरी गांव निवासी रामसजीवन वर्मा के बेटे चन्द्रभान (20) व मुन्नीलाल (28) बाइक से बहन ममता की तबियत खराब होने पर ससुराल चंदई गांव गए थे। देर शाम लौटते समय तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार की टक्कर से दोनो गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने देखा तो आनन फानन सीएचसी भेजा।
जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर प्रयागराज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान दोनो घायलों की मृत्यु हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के भाई घनश्याम वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मृतक सगे भाई मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। मृतक मुन्नीलाल की पत्नी आरती देव रो-रोकर बेहाल है। मां शिव कुमारी के आंसू नहीं थम रहे।
No comments:
Post a Comment