चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां जोरों पर हैं। तमाम पार्टियों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मनपसंद प्रत्याशी न होने और पार्टी की उपेक्षा से नाराज होकर दूसरे दलों का दामन थाम रहे हैं। शनिवार को भाजपा और सपा की सदस्यता छोड़ कई कार्यकर्ता बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए।
स्वागत करते जिलाध्यक्ष व प्रत्याशी।
बसपा जिलाध्यक्ष शिव बाबू वर्मा ने बताया कि राजापुर के तिरहार क्षेत्र के महुआ गांव निवासी अजय सिंह हाडा के नेतृत्व में लगभग दो दर्जन लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की है जो कुछ दिन पहले समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। इसी तरह खोपा गांव निवासी बालेंद्र सिंह हाड़ा और अतुल सिंह हाडा ने भाजपा की सदस्यता छोड़ बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए। पनौटी गांव निवासी भइयन यादव भी सपा छोड़ बसपा व क्षेत्र पंचायत सदस्य सोहनलाल निषाद, रज्जन निषाद ने बसपा ज्वाइन की है। जिलाध्यक्ष सहित बसपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
No comments:
Post a Comment