चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के क्रम में जिलाधिकारी के निर्देश पर दोनो विधानसभा के बूथों के लिए निर्वाचन नामावली को सूचीबद्ध रखरखाव को कर्मचारी युद्धस्तर पर जुटे हैं।
जिले की दोनो विधानसभाओं में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला के निर्देश पर बूथो में निर्वाचन नामों की सूची भेजने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में अलग-अलग टोली सूचियों को एकत्र कर सूचीबद्ध कर रही हैं। कर्वी विधानसभा मे लगभग 60 कर्मी व मानिकपुर विस सीट के लिए 51 कर्मचारी लगाए गए हैं। मानिकपुर विधानसभा के आरओ नवदीप
वोटर लिस्ट मिलान करते कर्मचारी। |
शुक्ला व चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र आरओ पूजा यादव की देखरेख में निर्वाचन नामावलियों का मिलान कर व्यवस्थित की जा रही है। मानिकपुर के राजस्व निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह व चित्रकूट के महेन्द्र सिंह ने बताया कि एक बूथ के लिए सात-सात प्रतियों में मतदाता सूची भेजी जाएगी। मानिकपुर में 416 व चित्रकूट में 446 बूथों के लिए मतदाता सूची तैयार कराई जा रही है। मतदाता सूची मिलान के कार्य करने में गउलाल तिवारी, जितेन्द्र सिंह, गुलजार सिंह, शिव प्रताप शुक्ला, नंदगोपाल, नत्थूलाल आदि दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment