महिलाएं अपनी ताकत पहचान चुकी हैं, हर क्षेत्र में अब सक्षम : हेमलता पटेल
फतेहपुर, शमशाद खान । गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक व महिला कांग्रेस की विचार गोष्ठी का आयोजन सुजानपुर स्थित कार्यालय में हुआ। जहां अध्यक्ष हेमलता पटेल के साथ महिलाओं ने स्व. सरोजनी नायडू को नमन किया। उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए हेमलता पटेल ने कहा स्व. सरोजनी नायडू देश की ऐसी महिला थी जो उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला राज्यपाल बनीं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महिलाओं को मुख्यधारा में लाने के लिए अतुलनीय योगदान दिया।
गोष्ठी को संबोधित करतीं अध्यक्ष हेमलता पटेल। |
गोष्ठी को आगे बढ़ाते हुए उन्होने कहा कि सन 1925 में वो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं। आज हम सभी के लिए उनका जीवन प्रेरणा स्रोत है। आज उनके दिखाए गए मार्ग पर प्रियंका गांधी चल रही हैं। वह महिलाओं के अधिकारों के लिए प्रयासरत व संघर्षरत हैं। उन्होंने महिलाओं को टिकट में 40 प्रतिशत की हिस्सेदारी दी है। कहा कि गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक संगठन भी महिलाओं को न्याय दिलाने हेतु निरंतर संघर्षरत है। इस दौरान सुधा, रेखा, आमाना, संजना, विमला, प्रियंका, आरती, कोमल आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।
No comments:
Post a Comment