कमासिन में डिप्टी सीएम ने चुनावी प्रबुद्ध वर्ग संवाद गोष्ठी को किया सम्बोधित
कमासिन, के एस दुबे । इंटर कालेज खेल मैदान में उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने भाजपा की चुनावी प्रबुद्ध वर्ग संवाद गोष्ठी में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा बुंदेलखंड की धरती में समाजसेवी जमुना प्रसाद बोस, राष्ट्रीय कवि बाबू केदारनाथ अग्रवाल जैसे महापुरुष पैदा हुए। बुंदेलखंड की धरती सदैव उपेक्षित रही ।बुंदेलखंड की दुर्दशा का चित्रण करते हुए कहा कि यहां की जनता विकास के लिए तरसती रही। भाजपा सरकार ने यहां दशा सुधारने का कार्य किया। उत्तर प्रदेश की सड़कें बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे, कारीडोर निर्माण ,घर घर नल जल योजना ,सभी को शौचालय, आवास देकर विकास योजनाओं से जोड़ा। चित्रकूट के पहाड़ी में आयुध कारखाना बनाने का शिलान्यास किया। जिसमें 70 से 80 प्रतिशत नौजवानों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा। जब अन्य सरकारों ने बुंदेलखंड क्षेत्र में कैराना मुजफ्फरपुर, सहारनपुर, शामली जैसे दंगा कराने का कार्य किया। शरीफों को
गोष्ठी में मौजूद लोगों का अभिवादन करते डिप्टी सीएम व अन्य |
भागने के लिए मजबूर किया। भाजपा सरकार मेडिकल कालेज, डिग्री कालेज मंदिरों का सुंदरीकरण व जीर्णाद्धार ,रिंग रोड बनाने का कार्य और नदियों को एक दूसरे से जोड़कर हर घर खेत को सिंचाई के लिए पानी देने के साथ 18 घंटे बिजली देने और बुंदेलखंड में औद्योगिक नीति बनाकर उद्योग पतियों को उद्योग लगाने को आमंत्रित किया। 14716 करोड रुपए से बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का निर्माण कराया, 1450 करोड़ से हर घर नल जल योजना सहित विकास कार्य पूरे हो रहे हैं। भाजपा सरकार में 43लाख आवास उत्तर प्रदेश में दिए गए। सपा, बसपा ,भाकपा जनता को भड़का रही हैं। भाजपा मुद्दा नहीं बनाती। चुनाव आते ही 5 वर्ष के भाजपा के कार्यकाल में गुंडा और अपराधी प्रदेश छोड़ कर चले गए। शिवरात्रि में पूर्व सरकारों में कांवड़ यात्रा पर दंगाई अराजक तत्व पत्थर बरसाते थे, अब भाजपा सरकार ने कांवड़ यात्रा पर हेलीकाप्टर से फूल बरसाए। परंपरागत वोट कटवा लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। उपमुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी अजय पटेल के पक्ष में समर्थन मांगा। जनसभा में इसके पूर्व विधानसभा बबेरू प्रत्याशी अजय पटेल ने कहा वह 2012 से चुनाव हारने के बाद भी जनता की सेवा में लगातार संपर्क में रहा। 23 फरवरी मतदान के दिवस पर पहले मतदान फिर जलपान का आवाहन करते हुए भाजपा की उपलब्धि बताते हुए कहा विधायक बनने पर कमासिन और बबेरू में रिंग रोड बनाने, गोवंश का संरक्षण करने ,जल निकासी का प्रबंधन करने ,किसानों की समस्याओं का निदान करने एवं बबेरू विधानसभा क्षेत्र का पूर्ण विकास कराने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस संवाद गोष्ठी में बांदा और चित्रकूट के सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा 2014 से पहले का भारत और 2017 का उत्तर प्रदेश और आज का उत्तर प्रदेश देखें। विकास के लिए क्या हुआ, 70 वर्षों की आजादी में जो कार्य हुए है। भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा गरीबों के घरों में गैस चूल्हा शौचालय आवास , गरीब की झोपड़ी में रोशनी दी ,कायाकल्प योजना से स्कूलों का सुंदरीकरण कराया, करो ना जैसी वैश्विक महामारी में शिक्षा व्यवस्था के साथ भोजन के बदले सूखा राशन, कन्वर्जन कास्ट बैंक खाते में छात्रों को भेजी गई। गर्भवती माताओं को कुपोषण से बचाने के लिए 5000 और कुपोषित बच्चों को पोषण हेतु आंगनवाड़ी केंद्रों में उचित आहार दिया।किसानों के सम्मान में किसान सम्मान निधि देकर किसानों को आत्मनिर्भर बनाया। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण, काशी में भव्य कार्य डोर बनाकर, अब मथुरा की बारी है। सबका साथ सबका विकास पूरी तरह से भाजपा सरकार ने किया। सांसद ने यह भी आवाहन किया कि 23 फरवरी को मतदान के दिन पहले कमल में बटन दबेगी ,फिर चूल्हे में आग जलेगी । जनसभा में पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्रा, विधानसभा बबेरू के विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ,प्रवासी टीकमगढ़ निवासी अजय प्रताप यादव , जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल , निषाद पार्टी के शिव मूरत निषाद, बुंदेलखंड विकास चेयरमैन अयोध्या सिंह पटेल ने अपने संबोधन में पार्टी प्रत्याशी अजय पटेल को भारी मतों से विजई बनाने की अपील की। जनसभा में वरिष्ठ भाजपा नेता विशोसर पांडे ,बबेरू चेयरमैन विजय पाल सिंह ,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय विक्रम सिंह ,कार्यवाहक जिला अध्यक्ष संजय सिंह ,जिला पंचायत सदस्य मंजू देवी ,अपना दल यस जिला अध्यक्ष अरुण पटेल, भाजपा नेता उधौ सिंह परिहार, पूर्व मंडल अध्यक्ष धनंजय करवरिया, ब्लाक प्रमुख कमासिन राबेद्र गर्ग ,बबेरू ब्लाक प्रमुख रमाकांत पटेल ,कमासिन मंडल अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा बबेरू मंडल अध्यक्ष राजा दीक्षित ,मरका मंडल अध्यक्ष सोहन सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय मिश्रा ,अनुकूल मिश्रा आदि उपस्थित रहे ।प्रबुद्ध वर्ग संवाद गोष्ठी का संचालन भाजपा जिला महामंत्री विवेकानंद गुप्ता ने किया ।
No comments:
Post a Comment