वार्ड नौ में मतदाताओं को किया जागरुक, 27 फरवरी को मतदान की अपील
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने गुरुवार को नगर पालिका परिषद कर्वी के वार्ड नंबर नौ तीर्थराजपुरी सीतापुर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर चौपाल लगाई। उन्होंने 27 फरवरी को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है।
जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने वार्ड का भ्रमण कर घर-घर जाकर लोगों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्यौहार है। किसी के दबाव में न आकर मतदान भयमुक्त व निष्पक्ष मतदान करें। कहा कि वार्ड में गत चुनाव में मतदान प्रतिशत कम रहा है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश है कि लोग अधिक से अधिक मतदान करें। 80 वर्ष से ऊपर बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं की भी प्रशासन मदद करेगा। अभी भी कई देशों में मतदान करने का अधिकार नहीं है। जनपद में लगभग 7 लाख 19 हजार मतदाता है। 862 बूथ बनाए गए हैं। जिसमें लगभग 10 हजार कर्मचारी लगाए गए हैं। बीएलओ से कहा कि अपने क्षेत्र में मतदान से पहले मतदाता पर्ची अवश्य घर-घर पहुंचाएं। अपर जिलाधिकारी न्यायिक वंदिता श्रीवास्तव ने कहा कि गत निर्वाचन में मतदान का प्रतिशत इस वार्ड में कम रहा है। ऐसे में आगामी चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करें। अपर उप जिलाधिकारी आकांक्षा सिंह ने कहा कि अगर कोई डराता, धमाकाता या प्रलोभन देता है तो उसके लिए सी विजिल एप भी लागू है। जिस पर जानकारी दे सकते हैं। 27 फरवरी को अधिकाधिक मत का प्रयोग करें। इस अवसर पर तहसीलदार कर्वी संजय अग्रहरी, जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव रंजन मिश्र, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी रामअचल कुरील, स्वीप के सुरेश प्रसाद, एसआई नगर पालिका केके शुक्ला, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन शिवा, सभासद बुद्धप्रकाश सिंह, जागेश्वर प्रसाद यादव आदि मौजूद रहे।
जागरुक करते डीएम।
मंडौर गांव में लगाई चौपाल
चित्रकूट। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने गुरुवार को ग्राम पंचायत मण्डौर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर 27 फरवरी को अधिक से अधिक मतदान अवश्य करने के लिए प्रेरित किया है। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक वंदिता श्रीवास्तव, तहसीलदार मऊ एसके मणि, खंड विकास अधिकारी मऊ यशवंत मौर्य, स्वीप क्वार्डिनेर डा. एस. कुरील, एडीओ पंचायत सन्तोष त्रिपाठी, बीएलओ रामगोपाल, ओमचन्द्र, माया देबी आदि बीएलओ मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment