ईंट से सिर पर किया गया वार, घर से तीन किमी दूरी खेत पर मिला शव
बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला, एसपी मौके पर पहुंचे
बांदा, के एस दुबे । गुरुवार की शाम को खेत मवेशियों के लिए चारा लेने गई महिला को अज्ञात लोगों ने दबोच लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर ईंट से सिर पर कई वार करके हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मौके से ईंट भी बरामद की गई है। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसपी अभिनंदन मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना करने के साथ ही मृतका के घरवालों से बात की है। एसपी ने मुकामी पुलिस को जल्द से जल्द हत्या का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।
घटनास्थल पर जाते एसपी अभिनंदन |
घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। वहां रहने वाली तकरीबन 40 वर्षीय महिला रोज की तरह गुरुवार की शाम को अपने खेतों में मवेशियों के लिए चारा लेने के लिए गई थी। वहां पर पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात लोगों ने उसे दबोच लिया और खेत में अंदर की तरफ घसीटकर ले गए। महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद राज न खुल जाए इस भय से ईंट से सिर पर कई वार करके उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं मृतका के नाक और कान के जेवर भी हत्यारोपी लेकर भाग निकले। शव को दूसरे के खेतों में फेंक दिया। इधर, महिला घर नहीं पहुंची तो पति और परिवार के लोग परेशान हो गए। पति खेत गया, लेकिन वहां उसकी पत्नी नहीं मिली। परिवार के तमाम लोग महिला को खोजने के लिए गए। टार्च की रोशनी में खोजबीन की गई तो महिला का शव गैहाजिर कोटार के खेत में पड़ा था। शव की स्थिति नग्न हालत में थी। नजदीक में ही पत्थर पड़ा हुआ था। मामले की जानकारी पुलिस
परिजनों से बातचीत करते पुलिस अधीक्षक |
को दी गई। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजनों से एसपी ने पूछतांछ की। मृतका के पति ने बताया कि उसकी पत्नी रोज की भांति चारा लेने अपने खेत में गई थी। अज्ञात लोगों ने उसे दबोच लिया। पहले उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद ईंट से कूचकर हत्या कर दी। शव को दूसरे के खेत में फेंककर हत्यारोपी मौके से भाग निकले। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। एसपी ने जल्द ही हत्या का खुलासा किए जाने की बात कही है। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने मुकामी पुलिस को जल्द से जल्द हत्या का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।
No comments:
Post a Comment