फतेहपुर, शमशाद खान । समाजवादी पार्टी महिला सभा में वरिष्ठ सपा नेत्री तरन्नुम परवीन को राष्ट्रीय कार्यकारणी का सदस्य व महिला सभा का जनपद प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य रहीं नफीसा बानो को सपा महिला सभा की प्रदेश कार्य समिति में प्रदेश सचिव बनाया गया है। मनोनयन के पश्चात दोनों सपा नेत्रियां अपने समर्थकों के साथ पार्टी कार्यालय पहुंची जहां सपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से जमकर स्वागत किया।
प्रदेश सचिव व जनपद प्रभारी का माला पहनाकर स्वागत करती महिलाएं। |
शनिवार को सपा राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य व जिला प्रभारी तरन्नुम परवीन व महिला सभा प्रदेश सचिव पूर्व महिला आयोग सदस्य नफीस बानो के शादीपुर स्थित जिला कार्यालय के प्रथम आगमन पर बड़ी संख्या में सपा महिला कार्यकर्ताओं ने दोनों नेत्रियों का फूल-मालाओं से लादकर जमकर स्वागत किया। इस दौरान सपा महिला सभा की राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य एव जिला प्रभारी तरन्नुम परवीन ने कहा कि पार्टी ने राष्ट्रीय संगठन में स्थान देकर छोटे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का काम किया है। वह पार्टी की दी हुई सभी ज़िम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करने के साथ ही नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगी। वहीं नवमनोनीत महिला सभा प्रदेश सचिव नफीसा बानों ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व ने उन पर विश्वास व्यक्त कर जो भी ज़िम्मेदारी दी है वह उस पर खरा उतरने का काम करेगी। सपा सरकार के दौरान उपलब्धियों एवं विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र को आमजन तक पहुंचाने के साथ ही समाजवादी विचारधारा से अवगत कराने व जोड़ने का काम करेगी। इस मौके पर जुगनू बेगम, गुड्डी, मुस्कान, शकील बानो, पूनम, जुबैदा बेगम, जोहरा फातिमा, अनीसा बेगम, कमर जहाँ, शाहजहाँ समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।
No comments:
Post a Comment