चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। बहुजन समाज पार्टी के सदर विधानसभा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान जनता से कहा है कि कानून का राज कायम करने के लिए बसपा को समर्थन दें। उन्होंने कहा कि अभी तक जो भी जनप्रतिनिधि हुए हैं उन्होंने कोई भी काम नहीं किया है। जनता से झूठ बोला गया है। शनिवार को वह अपने समर्थकों
प्रचार करते बसपा उम्मीदवार। |
के साथ परसौजा, अशोह, दरसेडा आदि गांव मजरों में व्यापक जनसंपर्क किया। बसपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह ने क्षेत्र की जनता से कहा कि बहुजन समाज पार्टी सभी वर्ग को लेकर चलती है। उनकी पार्टी में सभी वर्गों का पूरा सम्मान किया जाता है। बसपा सरकार में कानून व्यवस्था सबसे अच्छी थी। गरीब मजदूर और किसानों को उनका हक मिलता था। किसानों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि किसानों की सबसे बड़ी समस्या अन्ना जानवर है।
No comments:
Post a Comment