कांग्रेस प्रभारी ने वर्चुअल माध्यम से जिले की सभी विधानसभाओं के लोगों से किया संबोधित
फतेहपुर, शमशाद खान । अपनी प्रतिज्ञाओं को लेकर कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव में उतरी है। जिसमें महिला सशकितकरण, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा व आर्थिक स्थिति को शामिल किया गया है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई तो इन सभी प्रतिज्ञाओं को पूरा किया जाएगा। सिद्धांतों की लड़ाई है हम लड़ेंगे और जीतेंगे।
पार्टी कार्यालय में प्रियंका गांधी की वर्चुअल रैली में हिस्सा लेते लोग। |
यह बात शुक्रवार को कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने वर्चुअल महारैली को संबोधित करते हुए कही। इस महारैली में जिले की सभी छह विधानसभाओं जहानाबाद, बिंदकी, सदर, अयाह-शाह, हुसैनगंज व खागा सु. विधानसभा को शामिल किया गया था। सदर में प्रत्याशी मोहसिन खान ने पार्टी कार्यालय में स्मार्ट टीवी के जरिए लोगों को वर्चुअल रैली में जोड़ने का काम किया। वर्चुल रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि अब राजनीति में लोगों की जवाबदेही तय होनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी ने अपनी प्रतिज्ञाओं में महिला सशक्तिकरण, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा व आर्थिक स्थिति को शामिल किया है। कांग्रेस ने यह संदेश जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया है कि कांग्रेस की सरकार बनती है तो सभी प्रतिज्ञाएं पूरी की जाएंगी। उन्होने कहा कि यह सिद्धांतों की लड़ाई है हम लड़ेंगे और जीतेंगे। प्रदेश की योगी सरकार ने जनता को पूरे पांच साल ठगने का काम किया। महंगाई, भ्रष्टाचार की जड़ें मजबूत हुई हैं। युवाओं को रोजगार नहीं दिया गया। स्वास्थ्य की दिशा में भी कोई कारगर उपाय नहीं किए गए। उन्होने कहा कि इन्हीं मुद्दों को लेकर कांग्रेस मैदान में उतरी है और उन्हें विश्वास है कि जनता इस बार योगी सरकार को उखाड़ फेंकेगी। वर्चुअल महारैली में तमाम लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment