चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने नगर पंचायत राजापुर के राजकीय बालिका इंटर कालेज परिसर में मतदाता जागरूकता को लेकर जनता के बीच समस्याएं सुनकर अधिक से अधिक मतदान करने को प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत कम रहा है। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सभी लोग अपने मत का प्रयोग करें। जिससे शत प्रतिशत मतदान हो। लोकतंत्र में मतदान का एक बहुत बड़ा महत्व है। इस मतदान से सरकारों का निर्माण व देश तथा प्रदेश का विकास संभव होता है। हर मतदाता को आगामी 27 फरवरी को होने वाले चुनाव के दिन राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाए जाने की आवश्यकता है। कहां की बूथों पर नवयुवक मतदाताओं के लिए वोटर सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं। माडल बूथ भी बनाए जाएंगे और पहली बार मतदान करने वाले युवक-युवतियों में भारी उत्साह देखने को मिलना चाहिए। कहा कि देश का लोकतंत्र विकास की
मतदान की अपील करते डीएम। |
रीढ़ है इस रीढ़ को मजबूत करने के लिए मतदान करना सभी का अधिकार है संविधान में यह अधिकार संवैधानिक तरीके से हर व्यक्ति को मिला है। समय पर पहुंच कर वोट करें एवं अपने परिवार व आसपास के सभी लोगों को साथ लेकर जाएं। वृद्धजन एवं दिव्यांग भाई, बहन सभी लोगों को लेकर मतदान कराएं। उप जिलाधिकारी राजापुर से कहा कि बूथ लेबल आफिसरों को निर्देश दिए जाएं कि मतदाता पर्ची समय से बट जाए। लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को अधिक से अधिक मतदान के लिए जागरूक करें। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत राजापुर से कहा कि नगर में लगातार सफाई अभियान चलाया जाए। उप जिलाधिकारी राजापुर प्रमोद कुमार झा ने कहा कि राजापुर में 12 बूथ है। वह बीएलओ के साथ डोर टू डोर मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक कर रहे हैं। इस बार मतदान का प्रतिशत बढ़ेगा। इस अवसर पर तहसीलदार राजापुर राम केवल त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत राजापुर बीएन कुशवाहा सहित संबंधित अधिकारी आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment