यूपी की जनता का एक-एक वोट भाजपा और मुझ पर रहेगा कर्ज
विकास की गंगा बहाकर कर्ज किया जाएगा चुकता
शपथ ग्रहण के साथ ही किसानों को नहीं देना होगा बिजली बिल
अतर्रा और बबेरू में उप मुख्यमंत्री केशव ने जनसभा को किया संबोधित
अतर्रा/बबेरू, के एस दुबे । सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अतर्रा और बबेरू में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाएं। कहा कि भाजपा सरकार ने गुंडों और माफियाओं को सलाखों को पीछे भेजने का काम किया है। इसके साथ ही सूबे खासकर बुंदेलखंड विकास की गंगा बहाई है। संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की। कहा कि वोट को कर्ज के तौर पर बुंदेलखंड का विकास करके चुकता करेंगे। अतर्रा में डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण करने के बाद किसी भी किसान को बिजली का बिल नहीं भरना होगा, उसका भुगतान सरकार करेगी।
उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि -अभी तक यह ट्रेलर था, अब 10 मार्च के बाद फिल्म शुरू होगी। ऐलान किया कि 10 मार्च को भाजपा सरकार बनने के बाद किसी भी किसान को बिजली बिल का भुगतान नहीं करना होगा। यूपी की जनता के एक-एक वोट का भाजपा और मुझ पर कर्ज होगा जिससे भाजपा सरकार विकास करके इस कर्ज को चुकाएगी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा के बांदा प्रत्याशी प्रकाश द्विवेदी व नरैनी प्रत्याशी ओममणी वर्मा की उपस्थिति में अतर्रा के हिंदू इंटर कालेज मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। डिप्टी सीएम
बबेरू में डिप्टी सीएम को माला पहनाकर स्वागत करते भाजपाई |
ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबी को बहुत नजदीक से देखा है वह असहाय गरीब गरीब मजदूर मजदूर की पीड़ा को भलीभांति समझते हैं।किसानों के दुख दर्द को जानते हैं। आप बुंदेलखंड में एक बार सभी की सभी 19 सीटें भाजपा को देंगे तो वायदा करते हैं कि बुंदेलखंड के विकास में किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उप मुख्यमंत्री ने गैर भाजपाई दलों पर जमकर निशाना साधा। उपमुख्यमंत्री मौर्य ने कहा बुंदेलखंड में पानी की समस्या को देखते हुए प्रत्येक घर में नल योजना वहीं प्रत्येक खेत में पानी पहुंचाने का काम प्रगति पर है। कहा कि जब में सपा की सरकार थी बिजली आती नहीं थी और जब से भाजपा की सरकार बनी बिजली जाती ही नहीं है। इसके अलावा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का गुणगान किया। जनसभा में पूर्व भाजपा सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, रमेश चंद्र द्विवेदी, सांसद आरके पटेल, विधायक राजकरण कबीर, पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम पाण्डेय, संयोजक संजय सिंह, प्रभारी कमलावती, बलराम सिंह चौहान, महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, श्रवण तिवारी के अलावा राकेश गौतम, आदित्य तिवारी, मंडल अध्यक्ष वेद निराला, महासचिव रमेश शर्मा, अजय पाल सिंह, राहुल द्विवेदी, राज किशोर बाजपेई, सुनीता गुप्ता, डीएम कुशवाहा, राजेश गुप्ता, कल्लू राजपूत, दिनेश बोस, कल्लू यादव, नवनीत दुबे, आयुष शुक्ला, नवनीत गुप्ता, हरीओम त्रिपाठी, सत्येन्द्र मिश्रा, शशिकांत तिवारी, हरिहर मिश्रा आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। भाजपा नेता अजयपाल सिंह व शक्ति सिंह आदि ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
अतर्रा में उप मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट करते भाजपाई |
बबेरू में बांदा रोड स्थित प्शु बाजार ग्राउुंड में भाजपा के प्रत्याशी अजय सिंह पटेल की उपस्थिति में जनसभा को संबोधित हुए डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एक बार फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएं, प्रदेश में भय मुक्त गुंडा मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त भाजपा की सरकार रही है, और गुंडा माफियाओं को भाजपा सरकार के द्वारा जेल भेजने का काम किया गया है। वहीं गुंडा माफियाओं के घरों में बुल्डोजर चलाने व सफाया करने का भी काम किया गया है। जिससे आप सब को भाजपा से अच्छी सरकार नहीं मिलेगी, इसलिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में आने वाले 23 फरवरी को भाजपा को मतदान करें। इस मौके पर बांदा चित्रकूट सांसद आरके सिंह पटेल, बबेरू विधायक चंद्रपाल कुशवाहा सहित दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं सहित हजारों की संख्या पर लोग मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से बबेरू पुलिस क्षेत्राधिकारी सियाराम, सीओ सदर सत्य प्रकाश शर्मा सहित सर्किल के चारों थाना प्रभारी व भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा है। इस मौके पर बांदा चित्रकूट सांसद आरके सिंह पटेल, विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय पाल सिंह,किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय विक्रम सिंह, ब्लाक प्रमुख रमाकांत पटेल, उद्धव सिंह परिहार, बच्चा सिंह, कमल द्विवेदी ,विष्णु प्रताप सिंह, सुधीर कुशवाहा मंडल अध्यक्ष राजेश दीक्षित युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीरज पांडेय,सहित हजारों की संख्या पर कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment