चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता आलोक द्विवेदी एड को भाजपा प्रदेश मंत्री देवेश कोरी व क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह के समक्ष जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे ने पार्टी की सदस्यता दिलाई है। श्री द्विवेदी ने योगी और मोदी के कार्यो से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी मे शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि काग्रेस अपने मूल सिद्धान्तो
स्वागत करते भाजपाई। |
से भटक चुकी है। पूरी तरह एक परिवार तक सीमित रह गई है। भाजपा के नरेन्द्र गुप्ता, मुन्ना करवरिया, राजेश्वरी द्विवेदी, जगदीश गौतम आदि कार्यकर्ताओ ने उनका स्वागत किया है। गौरतलब हो कि श्री द्विवेदी करीब 44 वर्ष से कांग्रेस पार्टी में जुड़े थे।
No comments:
Post a Comment