चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार राय ने जनपदीय पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए जनपद अम्बेडकर नगर व मिर्जापुर चुनाव डयूटी के लिए बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को बताया कि कोई भी पुलिस कर्मी चुनाव डयूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही नही करेगा। निर्धारित स्थान पर ठहरेगें। कोई भी अपने घर नही जाएगा। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अपने टोली प्रभारी के माध्यम उच्चाधिकारियों को अवगत कराये। अपने स्वास्थ्य
बस को हरी झंडी दिखाते एएसपी। |
के प्रति सचेत रहे। लालच या प्रलोभन में नही आएगें। सभी लोग निर्धारित बसों में अनुशासन से जाएं। कोई भी पुलिस कर्मी प्राइवेट वाहन से नही जाएगा। कोरोना वायरस के संक्रमण के दृष्टिगत मास्क व सेनेटाइजर का प्रयोग करें। चुनाव डियूटी के लिए 425 अधिकारी, कर्मचारियों को रवाना किया गया है। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन हर्ष पांडेय, प्रतिसार निरीक्षक सुमेर सिंह आदि अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment