17वें दिन प्रभातफेरी निकाल किया जागरुक, बोले-एक-एक बूंद से भरता है घड़ा, आलस्य छोंड़ करें मतदान
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने गुरुवार को वार्ड नंबर 12 जानकीपुरी में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मतदाता कार्ड साथ लेकर र्जाये और 27 फरवरी को वोट शत-प्रतिशत करें।
प्रभातफेरी के 17वें दिन मुख्यालय के जानकीपुरी वार्ड के मतदाताओं ने पुष्पगुच्छ दिया। इलायची बांटकर मतदाता जागरूक करने वाली टीम का स्वागत किया। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिक से अधिक मतदान करें। पिछले चुनाव में वोट 50 प्रतिशत से भी कम रहा है। 50 प्रतिशत लोग वोट नहीं देते हैं। मन में नकारात्मक विचार आते हैं यह सही नहीं है। सभी लोग आए और मत डालें। आयोग ने बहुत सहूलियत की है। इस वजह से वार्डों एवं ग्रामों में जाकर मतदान अधिक से अधिक करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। पांच साल में एक बार अवसर आता है कि अपने लिए सरकार चुनते हैं जो नीतियां बनाते हैं। इसलिए उदासीन न रहे। बीएलओ घर घर पर्चियां देंगें। नगर
डीएम का स्वागत करते मतदाता। |
पालिका स्वच्छता का भी कार्य कर रहा है। कमियांं को कर्मचारी व अधिकारी दुरुस्त कर रहे हैं। लोकतंत्र को मजबूत करें। एक-एक बूंद से घड़ा भरता है। एडीएम न्यायिक वंदिता श्रीवास्तव ने कहा कि 27 फरवरी को चुनाव में मताधिकार अत्यंत महत्वपूर्ण है। पर्चियां जल्द ही बट जाएगे। शत प्रतिशत मतदान करने के लिए अवश्य जाएं। सदर एसडीएम पूजा यादव ने कहा कि नये युवा मतदाता का पहचान पत्र नहीं मिला है तो उन्हें जल्द ही मिलेगा। इसे पर्व के रूप में मनाएं। जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराजराम ने बताया कि 27 फरवरी को होने वाले मतदान का समय बढ़ा दिया गया है। लोकतंत्र के नाम अपना बहुमूल्य वोट दें। घर से निकले। अच्छे लोकतंत्र के लिए जब घर से निकलेंगे उस दिन अपने सारे कार्य छोड़ कर निकले। वोट देने के बाद ही कोई कार्य करें। इस अवसर पर ईओ राम अचल कुरील, नायब तहसीलदार कर्वी आरएन मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी, बूथ लेबल अधिकारी आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment