बांदा, के एस दुबे । भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद को तिंदवारी विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिया था। इसके बाद से भाजपा जिलाध्यक्ष की कुर्सी खाली चल रही थी। फिलहाल भाजपा ने अतर्रा के रहने वाले और बेहतर राजनीतिक बैकग्राउण्ड होने के चलते उन्हें कार्यकारी जिलाध्यक्ष घोषित किया है। अभी पिछले वर्ष उन्हें भाजपा जिला महामंत्री के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वह भाजपा के जिला उपाध्यक्ष भी
संजय सिंह |
रहे। गौरतलब हो कि संजय सिंह के परबाबा जगन्नाथ सिंह जनसंघ से विधायक रहे हैं। इसके साथ ही संजय सिंह नगर पालिका अतर्रा के कई बार सभासद रहने के साथ ही उप चेयरमैन की भूमिका भी उन्होंने बखूबी निभाई। कुल मिलाकर पार्टी ने कार्यकारी तौर पर ही सही, लेकिन जिले की कमान सौंपने के लिए अच्छे चेहरे की तलाश की है। संजय सिंह पत्रकारिता क्षेत्र से भी जुड़े रहे। संजय सिंह को जिले की कमान सौंपे जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।
No comments:
Post a Comment