भाजपा किसान मोर्चा का किसान सम्मेलन संपन्न
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। भारतीय जनता किसान मोर्चा के तत्वावधान में किसान सम्मेलन कृषक इंटर कालेज भौरी प्रांगण में संपन्न हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह व विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमाकांत त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, डीसीबी अध्यक्ष बद्रीविशाल त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख अरविन्द मिश्रा मौजूद रहे।
क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास के क्षेत्र में भाजपा सरकार ने रिकार्ड कायम किया है। किसान आत्मनिर्भर हो यही संकल्प है। मोदी और योगी सरकार किसानो के विकास के लिए संकल्पित प्रयास कर रहे है। किसान कर्जमाफी, किसान सम्मान निधि, खाद बीज का पारदर्शी वितरण करने का काम भाजपा की डबल इंजन की सरकार कर रही है। भाजपा की योगी सरकार ने साढे चार साल में पिछली सपा, बसपा की सरकारों की 14 साल से ज्यादा की गेहूं, धान की खरीद की है। गेहूं, धान खरीद का पूरा भुगतान सीधे खातों में
सम्मेलन में बोलते क्षेत्रीय अध्यक्ष। |
किया। गन्ना किसानो के बकाया के साथ कार्यकाल की पूरी खरीद का एक लाख करोड़ से अधिक का भुगतान खातों में किया है। किसानो के बिजली बकाया का सितंबर 2021 तक पूरा ब्याज योगी सरकार ने माफ किया है। कार्यसमिति सदस्य रमाकांत त्रिपाठी ने कहा कि किसान अपने खेतों में गौवंश आधारित प्राकृतिक खेती करें। जहर मुक्त खेती कर किसान अपने आर्थिक विकास को सुनिश्चित कर सकता है। भाजपा सरकार किसानों के साथ है। जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे ने कहा कि भाजपा की सरकार विकास के कार्यों के लिए ही बनी है। सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा किसान को स्वाभिमान के साथ जीने का अवसर दे रही है। विधायक आनंद शुक्ल ने कहा कि भाजपा किसानों के विकास को संकल्पित है। पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार विकास की पर्याय है। इस मौके पर जिला महामंत्री आलोक पांडेय, पुष्पराज सिंह, राजीव त्रिपाठी, पीएन सिंह, रामसागर चतुर्वेदी, सन्तोष मिश्र, श्याम नारायण शुक्ल, निर्मलेन्द्र पांडेय, द्रोणाचार्य, श्रवण, जितेन्द्र, रामबाबू, अनूप त्रिपाठी, जगदीश गौतम, रामेन्द्र गौतम, जयप्रकाश, मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी आदि किसान मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री आभेष मिश्र ने किया।
No comments:
Post a Comment