चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। गणेश चतुर्थी त्योहार के मद्देनजर बाजारों में खासी भीड़ रही। लोगों ने शकरकंद, तिल, गुड़, मेवे आदि सामग्री की जमकर खरीददारी की।
शकरकंद खरीदते लोग।
त्योहार के लिए मुख्यालय में चहल-पहल बनी रही। बाजारों में जगह-जगह गुड़, तिल, सिंघाड़े, शकरकंद, गन्ना, कपड़े की दुकानों में भीड़ देखी गई। गौरतलब हो कि महिलाएं पुत्र के दीर्घायु कामना के लिए गणेश चतुर्थी व्रत विधिविधान से मनाती है। जिसके चलते गुरुवार को पूजा पाठ सहित जरूरी सामग्रियों की खरीददारी हुई। इस बार शकरकंद के भाव आसमान पर है। सिंघाड़ा, तिल के दाम भी मंहगें हैं। बावजूद इसके लोगों ने खूब खरीददारी की।
No comments:
Post a Comment