चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती का 66वा जन्मदिन सादगी के साथ मनाया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए केक काटा और जन्मदिन की बधाई दी।
शनिवार को पूर्व जिलाध्यक्ष बलबीर पाल के कालूपुर स्थित आवास में आयोजित बहन मायावती के जन्मदिन में जिलाध्यक्ष शिवबाबू वर्मा और वरिष्ठ नेता पुष्पेंद्र सिंह के अलावा पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए। सभी ने पूरी सादगी के साथ जन्मदिन मनाया। 66वे जन्मदिवस पर केक काटकर व मां. कांशीराम और डा. भीमराव अंबेडकर के चित्र के समक्ष मोमबत्ती जलाकर माल्यार्पण किया। तुम जियो हजारों साल, साल के दिन हो पचास हजार कह कर बहन जी को बधाई दी और उनके लंबी उम्र की कामना की गई। सभी ने एक दूसरे को केक
जन्मदिन मनाते बसपाई। |
खिलाया। बसपा जिलाध्यक्ष शिव बाबू वर्मा ने कहां कि चुनाव आचार संहिता और कोरोना महामारी के चलते बहन जी का जन्मदिन सादगी के साथ मनाया गया है। पार्टी नेतृत्व का निर्णय था कि जन्मदिन में भीड़ न हो इसलिए कार्यक्रम को वृहद रूप से न मनाया जाए। यही वजह रही कि इस बार जन्मदिन धूमधाम से नहीं मनाया जा सका। किसी कार्यकर्ता को भी नहीं बुलाया गया। अगली बार यह कार्यक्रम दुगने जोश के साथ बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष सोनपाल वर्मा, मंडल कोआर्डिनेटर इकराम वर्मा, सभासद सुशील श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य पाल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment