चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। आदर्श आचार संहिता लागू होते ही शहर में लगी होर्डिंगों को प्रशासन ने अभियान चलाकर हटाने का कार्य शुरू कर दिया है।
होर्डिंग हटवाते तहसीलदार।
शनिवार को अपरान्ह बाद से भारत निर्वाचन आयोग ने आदर्श आचार संहिता लागू कर दी है। इसे लेकर प्रशासन ने शहर की मुख्य मार्गों पर लगी विभिन्न राजनैतिक दलों के होर्डिंग, बैनर, पोस्टरों को अभियान चलाकर हटाया। इसके अलावा राजनैतिक दलों में भी चुनावी सरगर्मियां बढ़ गई है। चर्चा यह भी रहीं किस तिथि पर जिले में मतदान होगें। हालाकि उप्र में चुनाव के चरणों की तिथियां घोषित हो चुकी है। पांचवे चरण में 27 फरवरी को मतदान होने की सूचना है। मतगणना दस मार्च को होगी। खास बात यह है कि चुनाव रैलियांं में प्रतिबंध रहेगा। होर्डिग हटवाने में सदर तहसीलदार संजय अग्रहरि, नगर पालिका कर्मचारी आदि जुटे रहे।
No comments:
Post a Comment