चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। भाजपा की बैठक चुनाव को लेकर प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत के मुख्य आतिथ्य में जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान राज्य मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला मौजूद रहे।
मंचासीन पदाधिकारी।
जिला पंचायत सभागार में गुरुवार को बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने जो कहा उसे पूरा किया है। गरीब कल्याण आज पहचान बन चुका है। हर घर में लाभ पहुंच रहा है। कार्यकर्ता घर जाकर लोगों से संवाद करे। जन-जन से जुड़ाव ही भाजपा की ताकत है। बूथ तक मजबूत संगठित ढ़ांचा है। हर बूथ जीतने का संकल्प कार्यकर्ता लें। जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे ने कहा कि कार्यकर्ता समय पर सभी कार्य पूरा करें। मंडल अध्यक्ष व प्रभारी प्रभावी योजनाएं बनाएं। इस मौके पर आलोक पांडेय, भागवत त्रिपाठी, पंकज अग्रवाल, विपुल सिंह, अंजू वर्मा, ब्रजेश पांडेय, राघवेन्द्र सिंह, निर्मलेन्द्र पांडेय, प्रेमलाल बाल्मीकि, रविप्रकाश आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment