फतेहपुर, शमशाद खान । कांग्रेस पार्टी की ओर से हुसैनगंज विधानसभा से युवा नेता व जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष शिवकांत तिवारी को प्रत्याशी घोषित किए जाने पर स्वागत करने वालो का तांता लगा रहा। प्रत्याशी बनाए जाने के बाद सदर आगमन पर शहर अध्यक्ष मोहसिन खान के नेतृत्व में तकिया चांद शाह स्थित शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लादकर स्वागत किया।
शहर कार्यालय में शिवाकांत का स्वागत करते कांग्रेसी। |
शहर अध्यक्ष मोहसिन खान ने कहा कि टीम प्रियंका गांधी के सदस्य शिवाकांत तिवारी को हुसैनगंज विधानसभा से प्रत्याशी बनाये जाने का निर्णय शीर्ष नेतृत्व ने लेकर युवाओ पर भरोसा जताया है। उसी विश्वास के साथ वह सब मिलकर पूरा दमखम लगाकर हुसैनगंज हाई प्रोफाइल सीट पर बाहुबल के सामने आम कार्यकर्ता को चुंनाव लड़कर जीत हासिल करने का काम करेंगे। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी की मेहनत के बल पर कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में मज़बूत पार्टी बनकर उभरेगी। वहीं प्रत्याशी बनाए जाने पर शिवाकांत तिवारी ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिस आशा एवं विश्वास से संगठन ने उन पर भरोसा जताया है कांग्रेस पार्टी की नीतियों व रीतियों के दम पर वह इस सीट पर जीत हासिल कर कांग्रेस पार्टी की झोली में डालने का काम करेंगे। इस मौके पर राजन तैयारी, अनस, रितिक, शरीफ, नफीस, फ़ैज़ी, लईक मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment