बीएचएनडी सत्रों में प्रतिभाग कर कार्य करने के दिए निर्देश
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। लोक निर्माण विभाग राज्य मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद आरके सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की उपस्थिति में सुपोषित चित्रकूट की ओर आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका सम्मेलन में मुख्यमंत्री के उद्बोधन का लाइव प्रसारण भजन संध्या स्थल सीतापुर में दिखाया गया।
संबोधित करते राज्य मंत्री।
राज्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मानदेय बढ़ाया है। कोरोना काल में प्रशंसनीय कार्य किया है। विधानसभा सत्र में भी प्रशंसा हुई है। आंगनबाड़ी को प्रतिमाह आठ हजार, मिनी आंगनबाड़ी को 65 सौ रुपए, सहायिकाओं को चार हजार रुपए मानदेय दिया जाएगा। कहा की कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए सतर्क रहकर कार्य करें। देश को बचाने, बढ़ाने व प्रगति करने में सभी का दायित्व है। गांव में रहने वाली माताओं, बहनों का सहयोग करें। जब तक सब लोग मिलकर कार्य नहीं करेंगे तो देश का विकास नहीं होगा। सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री ने लखनऊ से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को संबोधित किया है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री लगातार भारत को कुपोषण मुक्त बनाना चाहते हैं। प्रगति के पथ पर ले जाएं। कहा कि पहले देश में बच्चों की मृत्यु दर बहुत ज्यादा थी। जिसे कंट्रोल किया गया है। अभी पूर्ण रुप से कंट्रोल करने की जरूरत है। इसी उद्देश्य से देश में आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना की गई है कि छोटे बच्चों की मनोवृत्ति को समझती हैं। उन्होंने कहा कि एएनएम, आंगनवाड़ी, आशा की गांव में महत्वपूर्ण भूमिका है। भारत शक्तिशाली, आत्मनिर्भर, गौरवशाली बने इस उद्देश्य से प्रधानमंत्री कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में माफियाओं का राज खत्म हुआ है। अब लोग निडर होकर गांव के गरीब जनता की सेवा करें। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि शासकीय योजनाओं से गांव के गरीब तबके के लोगों को लाभान्वित कराएं। कहा कि पहले की सरकारों का रवैया कैसा था यह लोगों ने देखा है। सरकार ने नारियों के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की है। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री के संबोधन का प्रसारण दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कुपोषण मुक्त भारत का संकल्प लिया है। इस दिशा में प्रयास तेजी से हो रहा है। संसाधन का कोई अभाव नहीं है। अपेक्षा है कि कुपोषण मुक्त भारत, स्वस्थ जनपद, प्रदेश व देश पर सक्रिय भूमिका निभाए। कहा कि आवास का सपना साकार हो चुका है। स्वच्छ शौचालय भी उपलब्ध कराए गए हैं। हर घर नल योजना, मुफ्त में अनाज दिया जा रहा है। सबका स्वास्थ्य अच्छा रहे। इसको धरती पर उतारना है। उन्होंने कहा कि बीएचएनडी के सेशन जो चलते हैं उसमें एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री मिलकर कार्य करें। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास मनोज कुमार ने आभार जताया। संचालन बाल विकास परियोजना अधिकारी शहर बीएल गुप्ता ने किया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, राजकुमार त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, बाल विकास परियोजना अधिकारी पीडी विश्वकर्मा, पहाड़ी महेंद्र कुमार, रामनगर वीरेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment