चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जनपद की दोनो विधानसभाओं में राजनैतिक दलों ने प्रत्याशी घोषित नहीं हुए है। बसपा, आप, कम्युनिस्ट पार्टी ने पत्ते खोल दिए हैं। अब उम्मीदवार तेजी से रूझान बढ़ाने में जुट गए हैं। वहीं लोगों में भाजपा, कांग्रेस सपा के चेहरो को लेकर तरह-तरह की कयासो का दौर जारी है।
गौरतलब हो कि बसपा मुखिया ने जिले की चित्रकूट विधानसभा से पुष्पेन्द्र सिंह व मानिकपुर से बलबीर पाल को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इसके अलावा आप ने चित्रकूट से संतोषीलाल शुक्ला, मानिकपुर अविनाशचन्द्र त्रिपाठी, कांग्रेस पार्टी ने मानिकपुर से रंजना पांडेय, कम्युनिस्ट पार्टी ने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतार दिए हैं। भाजपा, सपा ने
मतदान की अपील करते बसपा प्रत्याशी। |
दोनो विधानसभाओं मे अभी कोई उम्मीदवार नहीं घोषित किया है। कांग्रेस ने भी चित्रकूट विधानसभा से प्रत्याशी नहीं घोषित किया। ऐसे में चित्रकूट विधानसभा के प्रत्याशी ने क्षेत्र का भ्रमण कर चुनावी सरगर्मियां बढ़ा दी है। इसी विधानसभा ने आप के उम्मीदवार भी रिझाने में जुट गए हैं। मानिकपुर विधानसभा में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रत्याशी लोगों के बीच पहुंचकर मतदाताओं को मतदान की अपील व कोरोना गाइड लाइन के बारे में जागरुक कर रहे हैं। इसी क्रम में ही सोमवार को बसपा प्रत्याशी पुष्पेन्द्र सिंह न्यायालय प्रांगण पहुंचकर अधिवक्ताओं व वादी प्रतिवादियों से मिले और अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के पर्व पर शामिल होने की अपील की है।
No comments:
Post a Comment