चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। मुख्यालय स्थित नया बाजार के अग्रवाल धर्मशाला में चल रही श्रीमद् भागवत कथा महापुराण के पंचम दिवस में वृंदावन से आए कथा प्रवक्ता आचार्य प्रिया प्रीतम दास महाराज नें भगवान श्रीकृष्ण की पावन बाल लीलाओं की सुंदर व्याख्या की। माखन चोरी, चीर हरण, कालिया नाग मर्दन, गोवर्द्धन पूजा की कथा सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य यजमान मोहनलाल नामदेव सपत्नीक मोनू नामदेव रहे। भागवत प्रवक्ता ने कोविड प्रोटोकाल के अनुसार श्रोताओं के मध्य कथा रसपान कराते हुए बताया कि भगवान श्रीकृष्ण भक्त
कथा रसपान कराते भागवत प्रवक्ता। |
वत्सल हैं। उन्होंने आश्चर्यजनक तथ्यों को उजागर किया कि उनका सखा भाव विशेष रहा। प्रमाण देते हुए कहा कि गरीब सखा मधुमंगल के मुंह में लगी कढ़ी तक खा लिया। उन्होंने श्रोताओं को बताया कि श्रीकृष्ण प्रेम वश लीलाएं की हैं। कहा कि प्रबल प्रेम के पाले पड़ कर प्रभु को नियम बदलते देखा, अपना मान भले टल जाए, भक्त का मान न टलते देखा। कथा पश्चात प्रसाद वितरित किया गया।
No comments:
Post a Comment