चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम को वैक्सीनेशन में अच्छा कार्य करने वाले उप जिलाधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों, बाल विकास परियोजना अधिकारियों, प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों, आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, ग्राम प्रधान सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में माल्यार्पण व अंग वस्त्र, डायरी भेंट कर
सम्मानित करते डीएम। |
सम्मानित किया है। जिलाधिकारी को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने भी सम्मानित किया। इस दौरान एडीएम कुंवर बहादुर सिंह, एसडीएम मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव, मऊ नवदीप शुक्ला, राजापुर प्रमोद कुमार झा, अपर उप जिलाधिकारी राजबहादुर, सत्यम मिश्रा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. इम्तियाज, बाल विकास परियोजना अधिकारी पहाड़ी महेंद्र कुमार पटेल सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment