चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संयोजक ने प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार याज्ञिक को पत्रकार श्री सम्मान से नवाजा है। इसे लेकर जिले के पत्रकारों में खुशी है।
गौरतलब हो कि भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्रा, व राष्ट्रीय संयोजक डा. भगवान प्रसाद उपाध्याय ने प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार याज्ञिक को पत्रकार श्री सम्मान से सम्मानित कर जिले का गौरव बढ़ाया
प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार याज्ञिक। |
है। इस पर जिले के समस्त पत्रकारों ने हर्ष जाहिर किया है। पत्रकारों में उत्साह है कि पत्रकारों की समस्याओं का समाधान होगा। बता दें कि प्रदेश उपाध्यक्ष पत्रकारों के हित के लिए संघर्षरत है। समस्याओं को प्राथमिकता के साथ शासन व प्रशासन स्तर पर उठाते रहे हैं। सम्मान मिलने पर वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रभूषण अवस्थी, बिन्देश्वरी प्रसाद गुप्ता, सुधीर अग्रवाल, सुखेन्द्र अग्रहरि, रमेश द्विवेदी, विवेक मिश्रा आदि पत्रकारों ने खुशी जताया है।
No comments:
Post a Comment