चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। लोनिवि राज्य मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने करीब साढ़े चार करोड़ रुपए की 21 सड़कों का वर्चुअल शिलान्यास किया है। उन्होंने कहा कि चित्रकूट विधानसभा क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुगमता मिलेगी।
शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में लोनिवि राज्य मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने विधिवत पूजा अर्चना कर वर्चुअली सड़कों का शिलान्यास किया। इस मौके पर पत्रकारों से रूबरू होकर बताया कि चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र के लिए जिलांश मद से चार करोड़ 56 लाख रुपए की 21 सड़कों का शिलान्यास किया है। उन्होंने बताया कि सड़कें जल्द पूरी कराई जाएगी। क्षेत्रवासियों को 250 नई सड़कों की सौगात दी गई है। जिसमें 50 मार्गों का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। शेष सड़कों का निर्माण जल्द होगा। डेढ सौ पुरानी सड़कों का मरम्मत कराया गया है। इसके अलावा 18 पुलों का निर्माण हुआ है। दो पुलों का बीते दिनो भूमि पूजन हो चुका है। बाईपास सड़क निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। जल्द स्वीकृत मिलेगी। इसके अलावा रोड़वेज बस डिपो मंजूर है। जिसके लिए डीजल टैंक की स्वीकृत मिल गई है। वर्कशाप जल्द हो जाएगा।
शिलान्यास करते राज्य मंत्री।
उन्होंने बताया कि सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के हर गरीब परिवारों को योजनाएं संचालित की है। उन्होंने अपने कार्यकाल में विकास की गंगा बहा दी। रिकार्ड स्तर पर विकास हुआ है। युवाओ, किसानो, महिलाओ, गरीबों के लिए जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की है। जिसका लोगों को लाभ मिल रहा है। इस मौके पर प्रांतीय खंड एक्सईएन अरविन्द कुमार, मंत्री पीआरओ पुष्पेन्द्र सिंह, भाजपा नेता रामसागर चतुर्वेदी, श्याम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment