फतेहपुर, शमशाद खान । बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक माधुरे को अनुशासनहीनता व पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष नीरज कुमार पासी ने बताया कि पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक माधुरे की पार्टी में अनुशासनहीता अपनाने व पार्टी विरोधी गतिविधियों
में लिप्त होने की जिला यूनिट ने जानकारी दी थी। विभिन्न सूत्रों से छानबीन कराने के बाद आज उनको पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि इनको पार्टी विरोधी गतिविधियों के बारे में कई बार चेतावनी दी गई लेकिन इसके बावजूद पूर्व जिलाध्यक्ष की कार्यशैली में कोई सुधार नहीं आया। जिसकी वजह से आज यह कदम उठाना पड़ा।
No comments:
Post a Comment