बुंदेलखंड विकास मंच अध्यक्ष राजा बुंदेला ने की केन आरती
नदियों में गंदा पानी और कचरा न फेंकने का किया आवाहन
बांदा, के एस दुबे । विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा समिति की अगुवाई में केन तट पर गुरुवार को केन मंगल आरती का आयोजन किया गया। बुंदेलखंड विकास मंच के अध्यक्ष राजा बुंदेला ने विधि विधान के साथ केन आरती की। उन्होंने कहा कि केन नदी में जिस तरह से गंदा पानी और कचरा फेंका जा रहा है, इससे नदियों का जल दूषित हो रहा है। इसीलिए ज्यादातर लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। नदियों की पूजा इसलिए की जाती है, क्योंकि यह जीवन रेखा हैं। राजा बुंदेला ने लोगों से नदियों को संरक्षित करने पर जोर दिया।
बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री बुंदेला ने आरती के बाद संबोधित करते हुए कहा कि नदियों की हालत छिपी नहीं है। गंदे पानी की वजह से पानी उपयोग लायक नहीं बचा है। नदियों को संरक्षित कर उसकी पूजा की जाती है और इसी के चलते नदियों की पूजा की परंपरा चली आ रही है। उन्होंने मौजूद श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि लोग नदियों में
केन नदी तट पर आरती उतारते राजा बुंदेला |
गंदा पानी, कचरा गिरा रहे हैं। इसके चलते वह प्रदूषित होती जा रही है और इसी वजह से पशु पक्षियों के साथ मानव जाति पर भी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि यमुना, केन, बेतवा नर्मदा, मंदाकिनी बुंदेलखंड की जीवन रेखा है। लेकिन प्रदूषण की वजह से उसका तथा सहायक नदियों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। बताया कि यमुना को प्रदूषित होने से बचाने के लिए इसके संरक्षण की वकालत केंद्र सरकार से करेंगे। नदियों में गंदे पानी को सीधे गिरने से रोकने के लिए वैसे 72 करोड रुपए की लागत का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की रूपरेखा तैयार की गई थी, जो नमामि गंगे परियोजना में शामिल किया गया है। लेकिन यह फाइल अभी शासन में अटकी है, उसके पास होते ही नदियों में जाने वाला गंदा पानी सीधे गिरना बंद हो जाएगा। हमें अपने और अपने आने वाले बच्चों के भविष्य को बचाने के लिए प्लास्टिक पर रोक लगाया जाना बहुत आवश्यक है। उन्होंने आगे कहा कि पर्यावरण सुधार ने नदियों को स्वच्छ बनाने और हिंदू धर्म के लिए कार्य करने के लिए युवाओं को आगे आने के लिए प्रेरित किया। केन तट पर स्थित हनुमान व भगवान शंकर जी का अभिषेक व पूजन अर्चना के साथ केन आरती का आयोजन हुआ। मंगल आरती का कार्यक्रम गौ रक्षा समिति के जिला अध्यक्ष महेश कुमार, प्रदीप प्रजापति के संयोजन में हुआ। कार्यक्रम का संचालन हरनाम सिंह खंगार विश्व हिंदू महासंघ कार्यालय प्रभारी ने किया। अंत में जिलाध्यक्ष महेश प्रजापति ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष महेश प्रजापति ने राजा बुंदेला जी का फूल माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र पहनाकर उनका अभिनंदन किया। राकेश त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष ने आश्रय सिंह का स्वागत किया। मितेश कुमार जिला मीडिया प्रभारी द्वारा विवेक सिंह कछवाह का माल्यार्पण कर अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। अंत में आलोक प्रजापति जिला महामंत्री द्वारा प्रवीण चौहान का माल्यार्पण कर एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर नगर पालिका सदस्य पार्वती गुप्ता एवं श्रुति कीर्ति गुप्ता ने राजा बुंदेला जी को पुष्पगुच्छ भेंट किया। भरत बाबू गुप्ता ने बुंदेला जी का माला पहनाकर सम्मान किया। इस मौके पर मुख्य रूप से राजू राजेंद्र निषाद, विष्णु त्रिपाठी जिला मंत्री राहुल राजपूत सीमा गिरी, दिनेश, बलवंत सिंह खंगार, धर्मेंद्र सिंह, पार्वती गुप्ता, श्रुति, कीर्ति गुप्ता, रजनीश प्रजापति, सत्यम मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, मितेश कुमार एवं गौरक्षा समिति के समस्त पदाधिकारी सहित कई महत्वपूर्ण लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment