जन विश्वास यात्रा के दूसरे दिन जगह-जगह हुआ स्वागत
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जिला मुख्यालय से दूसरे दिन भाजपा की जन विश्वास यात्रा प्रारंभ हुई। मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, प्रदेश मंत्री देवेश कोरी उपस्थित रहे। मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र के लालता रोड मे विधायक आनंद शुक्ला के नेतृत्व मे जनसभा हुई। यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। कालूपुर, खोह, भौरी, रैपुरा, बोडीपोखरी होते हुए लालता रोड मे जनसभा के बाद छीबो राजापुर मे स्वागत किया गया। इसके उपरान्त यात्रा फतेहपुर जनपद के लिये प्रस्थान कर गई।
यात्रा में मौजूद मंत्री, सांसद, विधायक।
सभा को सम्बोधित करते हुये केन्द्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि जब से देश मे मोदी व प्रदेश मे योगी सरकार बनी तब से चहुमुखी विकाश हुआ है। देश का सम्मान दुनिया में बढा है। पूर्व की सरकारे जहाँ दुनियां के सामने हाथ फैलाने का काम करती रही है वही मोदी ने देश के अन्दर बैक्सीन बना कर दुनियां को देने का काम किया है। पहले जहा गावो मे एक दो आवास आते थे वह भी भ्रष्टाचार की भेट चढ जाते थे, किन्तु अब हर गरीब को आवास देने का काम किया गया है। धनराशि सीधे लाभार्थी के खाते मे भेजी गई है। घर मे शौचालय, रसोई गैस देकर महिलाओ के मान सम्मान को बढाया है। आज अपराधियों और माफियाओं का सफाया हो रहा है। लोनिवि राज्य मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार मे गांव, मजरो तक बिजली पहुचाई है। जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे ने कहा कि विकास की गंगा बह रही है। सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि आज वह काम हुये है जो पिछले कई सालो मे नही हो पाये। तीन तलाक, धारा 370 के बड़े मुद्दो को हल करने का काम हुआ है। विधायक आनंद शुक्ल ने कहा कि मऊ मानिकपुर क्षेत्र जो कभी डकैतो का गढ रहा हैं भाजपा सरकार मे सबका खात्मा हुआ है। आज पाठा का हर आदमी अमनचैन से है। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि दलितों का सर्वाधिक विकास इस कार्यकाल में कराया है। सांसद हमीरपुर व पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने कहा कि पीएम व सीएम ने बुन्देलखण्ड को हर घर जल योजना, सिंचाई परियोजनाओं को देकर सरसब्ज किया है। इस अवसर पर पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, अर्जुन शुक्ला, अरविंद मिश्रा, गगाधर शुक्ला, लवकुश चतुर्वेदी, रंजना उपाध्याय आदि ने सम्बोधित किया। इस मौके पर भागवत त्रिपाठी, पंकज अग्रवाल, सुनील पटेल, राघवेन्द्र सिह, बाला जी, मनीष सिह, नरेन्द्र पटेल, महेश पाडेय, हीरो मिश्रा, महेन्द्र कोटार्य, अंजू वर्मा, प्रेमलाल बाल्मीकी, अश्विनी, राजेश जायसवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसी क्रम में राजापुर में केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि 2014 से लगातार देश और प्रदेश प्रगति के पथ पर चल रहा है। भारत को विश्व पटल पर स्थान बनाकर विकासशील की श्रेणी में लाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जन विश्वास यात्रा के साथ जन प्रयास से ही देश, प्रदेश का विकास सम्भव हो सकता है। डबल इंजन सरकारें में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के साथ उत्तम प्रदेश की श्रेणी में खड़ी हो रही है। नगर पंचायत प्रतिनिधि प्रमोद द्विवेदी की अगुवाई में जन विश्वास यात्रा का स्वागत हुआ। इस मौके पर रामकिशोर साहू, बाबूराम निषाद, सुनील तिवारी, शिवशंकर सिंह, देव त्रिपाठी, हरिओम करवरिया, विपुल प्रताप सिंह, महेन्द्र कोटार्य, ब्रजेश पाण्डेय, सन्तोष गर्ग, आलोक पांडेय, प्रवीण सोनकर, विकास मिश्रा, कमलेश मोदनवाल, अशोक द्विवेदी, वीरेन्द्र पांडेय, सुनील मिश्रा, शंकरदयाल जायसवाल, वीरेन्द्र द्विवेदी, पुरुषोत्तम यादव, जगदीश सिंह, राहुल चौरसिया, अमित सोनी, भोला गुप्ता, मोनू मोदनवाल, राजेश केशरवानी, सुरेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment