चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। रेलवे स्टेशन की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय उद्योग व्यापार संगठन के जिला मंत्री हरिशंकर गुप्ता ने मंडल रेल प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा है। कहा कि प्रभु श्री राम की तपोभूमि चित्रकूट धाम रेलवे स्टेशन धार्मिक पर्यटन क्षेत्र है। जहां श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहता है। आरक्षण खिड़की की संख्या बढ़ाते हुए दो शिफ्ट सुबह आठ से रात्रि आठ बजे तक किया जाए। बताया कि लोगों को इस समस्या से जूझना पड़ रहा है। आरक्षण
ज्ञापन सौपते जिला मंत्री। |
खिड़की शाम चार बजे बंद हो जाती है। दूरदराज से आए लोगों को लौटना पड़ता। इसके अलावा सीनियर सिटीजन, महिलाएं, दिव्याग एक ही लाइन में लंबे समय तक खड़े रहते हैं। वातानुकूलित शयनकक्ष व्यवस्था की भी महती जरूरत है। फुट ब्रिज का काम जल्द शुरू कराया जाए। स्टेशन परिसर में सीसी कैमरों की व्यवस्था हो।
No comments:
Post a Comment