जन विश्वास यात्रा का जिले में हुआ जोरदार स्वागत
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। भाजपा की जनविश्वास यात्रा का बुधवार को जिले में भाजपाईयों ने जोरदार स्वागत किया। कर्वी विधानसभा की जनसभा चित्रकूट इण्टर कालेज के ग्राउण्ड में संपन्न हुई।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि मोदी जी के डर से अब वो भी खुद को हिन्दू कहने लगे हैं जिन्हें खुद को हिन्दू कहलाने में शर्म आती थी। महिलाओं के विकास के लिए मोदी और योगी सरकार लगातार काम कर रहे है। उत्तर प्रदेश में अपराधी अपराध करने से पहले सौ बार सोचता है। शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास के क्षेत्र मे रिकार्ड काम हुआ है। साध्वी ने कहा कि जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं। आज अपराधियों और माफियाओं का सफाया हो रहा है। माफियाओं के कब्जे से जमीनो को छुडाकर गरीबो के घर बनाये जा रहे हैं। मोदी सरकार में ही 22 लाख गरीब पक्के मकान के मालिक बन गए हैं।
संबोधित करतीं केन्द्रीय राज्य मंत्री।
राज्यमंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि जनपद के चतुर्दिक विकास के प्रयास योगी सरकार ने किये हैं। भाजपा की सरकार रहेगी तो किसानों की एक एक इंच जमीन सिंचाई व्यवस्था से जुड़ेगी। जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे ने कहा कि विकास के कार्यों के लिए ही भाजपा सरकार बनी है। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि दलितों का सर्वाधिक विकास इस कार्यकाल में हुआ है। विधायक मानिकपुर आनंद शुक्ल ने कहा कि भाजपा गांव के विकास को संकल्पित है। इस अवसर पर भैरो प्रसाद मिश्र, शिवशंकर सिंह, नरेंद्र गुप्ता, लवकुश चतुर्वेदी, रंजना उपाध्याय आदि ने सभा को सम्बोधित किया। संचालन जिला महामंत्री आलोक पांडेय ने किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, विपुल सिंह, महेन्द्र कोटार्य, अंजू वर्मा, प्रेमलाल बाल्मीकी, अश्विनी, राजेश जायसवाल, निर्मलेन्द्र पांडेय, अनूप त्रिपाठी, श्याम गुप्त, अर्चना, माया, दिव्या, विनीता, सुशील द्विवेदी, श्रवण पटेल, सच्चिदानंद गर्ग, विनोद पांडेय, योगेन्द्र सिंह, मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment