पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को याद कर किसानों को किया सम्मानित
फतेहपुर, शमशाद खान । देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। विभिन्न क्षेत्रों में अधिक उत्पादन करने वाले किसानों को जहां प्रशस्ति पत्र व नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया वहीं गोष्ठी में पूर्व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए जनपद के युवाओं का आहवान किया गया कि किसानी से जुड़ें। क्योंकि जब किसान खुशहाल होगा तभी देश तरक्की करेगा।
विकास भवन के सभागार में किसान मेला/कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक विक्रम सिंह एवं जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने शिरकत की। मेले में कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य आदि विभागों के अलावा प्रज्ञा ग्रामोत्थान सेवा समिति ने स्टाल लगाए। उपस्थित अतिथियों के अलावा जिलाधिकारी
किसानों को सम्मानित करते मुख्य अतिथि व साथ में डीएम। |
अपूर्वा दुबे ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात रबी फसल प्रतियोगिता, चना फसल प्रतियोगिता, खरीफ फसल प्रतियोगिता, उर्द फसल प्रतियोगिता के अलावा उद्यान, पशुपालन, मत्स्य विभाग से चयनित आठ-आठ किसानों को प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार के अलावा नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। गोष्ठी में कृषकों को कृषि की उन्नत तकनीकी एवं विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। उपकृषि निदेशक राम मिलन सिंह परिहार ने किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद की युवा पीढ़ी किसानी से जुड़े जिससे किसानी और अच्छी होगी तथा देश का किसान खुशहाल होगा तभी देश खुशहाल होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने नवाचार विधि से खेती करने का सुझाव दिया। सदर विधायक ने वैज्ञानिक विधि से खेती करने के तरीके बताए। इस मौके पर तमाम किसान मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment