कैंप लगाकर लोगों को ग्रहण कराई भाजपा की सदस्यता
कमासिन, के एस दुबे । विकासखंड कमासिन की ग्राम पंचायत जामू व ग्राम पंचायत मझीवां में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाकर सफाई का कार्य और कैंप लगाकर मिस्ड काल के द्वारा सदस्यता अभियान मे सैकड़ों लोगों को सदस्यता दिलाई। इस सदस्यता अभियान कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, कमल द्विवेदी पूर्व मंडल अध्यक्ष कमासिन, अनुकूल मिश्रा, इंदर राजपूत ,धर्मेंद्र सिंह आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने हनुमान मंदिर में जाकर पूजा अर्चना कर झाड़ू लगाकर सफाई भी की। मिस्ड काल के माध्यम से लोगों को सदस्यता दिलाई गई। प्रधानमंत्री
कैंप में भाजपा में शामिल होने वालों का स्वागत करते पदाधिकारीगण |
एवं मुख्यमंत्री के कार्यों को जन-जन पहुंचाने का कार्य किया। ग्राम मझींवा में रामबाबू वर्मा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष द्वारा कैंप लगाकर बृहद सदस्यता अभियान में सैकड़ों लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। जिसमें रामसहाय कोटेदार जितेंद्र श्रीवास्तव रामदेव दुबे दी नवल विश्वकर्मा शिव लाल कोटार हनुमान बर्मा शिव कुमार वर्मा सहित भारी संख्या में महिलाएं एवं पुरुषों ने अपने अपने मोबाइल को लेकर मिस्ड काल कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह भाजपा किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी विनय सिंह उमानंद सिंह मंडल महामंत्री कमासिन व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment