देवेश प्रताप सिंह राठौर
(वरिष्ठ पत्रकार)
....चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत। 19 दिन पहले झांसी आए थे। उन्होंने रानी की जयंती पर 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ यहां सेना द्वारा आयोजित राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व में हिस्सा लिया था। इस अवसर पर उन्होंने कहा था कि रानी की गौरव गाथाओं का वर्णन समय की मांग है बताया था महज 03.24 मिनट के संबोधन में वे बुंदेलों से गहरा नाता जोड़ गए थे। उनके निधन की समाचार सुनकर पूरा देश स्तब्ध है आखिर यह देश का चहेता सेना प्रमुख बिपिन रावत हमारे बीच नहीं है हम बेहद दुख प्रकट करते हुए भारत की बहुत बड़ी क्षति है जिसे पूरा करना संभव नहीं
फ़ाइल् फोटो |
बुधवार को उनके निधन से झांसी में भी लोग शोकमग्न नजर आए। देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। चौपर के क्रैश होने के बाद उसमें आग लग गई। इस दुर्घटना में विमान में सवार कुल 14 लोगों में से 13 की मौत की खबर है। हादसे का शिकार हुए हेलिकॉप्टर को विंग कमांडर पृथ्वी सिंह उड़ा रहे थे। मृतकों के शव इतनी बुरी तरह से जल गए हैं, उनकी पहचान कर पाना संभव नहीं है। ऐसे में डीएनए टेस्टिंग के जरिए ही शवों की पहचान हो सकेगी। इस चौपर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत के पत्नी मधुलिका रावत समेत कुल 14 लोग मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment