जिला बार एसोसिएशन चुनाव के मतगणना बाद परिणाम घोषित
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियें के चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुरेश कुमार तिवारी ने तीसरी बार बाजी मारी है। महासचिव नवीनचन्द्र त्रिपाठी चुने गए हैं। जीत के बाद ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। विजयी प्रत्याशियों को माला पहनकार स्वागत किया है। चेम्बर में जाकर अधिवकताओं का मुंह मीठा कराया है।
शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुरेश कुमार तिवारी ने 110 वोट पाकर प्रतिद्वन्दी को तीन मतो से पराजित किया है। महासचिव पद पर नवीनचन्द्र त्रिपाठी 204 मतों से विजयी हुए। उपाध्यक्ष
विजयी अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष। |
पद के उम्मीदवार लक्ष्मण प्रसाद त्रिपाठी 194, कोषाध्यक्ष पद में देवशरण मिश्रा 205 मत, कनिष्ठ उपाध्यक्ष दस वर्ष के ऊपर पद से मूलचन्द्र कुशवाहा, विनोद कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दस वर्ष के नीचे पद पर अभिषेक कश्यप, मनमोहन चतुर्वेदी, प्रबुद्ध सचिव प्रशासन पद पर शिवनरेश सिंह, संयुक्त सचिव लाइब्रेरी दिनेश कुमार पाल, संयुक्त सचिव प्रकाशन दीपक कुमार तिवारी, वरिष्ठ कार्यकारिणी में विकास कुमार निगम, जितेन्द्र कुमार उपाध्याय, यतेन्द्र बहादुर खरे, विनय कुमार, अवधेश कुमार यादव, रामआसरे विश्वकर्मा, कनिष्ठ कार्यकारिणी में नसीम हसन, नीरू गुप्ता, विपिन सिंह, कमलेश कुमार जायसवाल, दयाशंकर, राजेश कुमार ने जीत दर्ज कराई है। इल्डर कमेटी की देखरेख में मतगणना संपन्न हुई। जीत के बाद विजयी प्रत्याशियों का फूलमालाओं से स्वागत हुआ। ढोल नगाड़ो की धुन पर खुशी जताया है।
No comments:
Post a Comment