चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कर्वी विधानसभा के नगर पालिका टाउन हाल में प्रतिज्ञा सम्मेलन संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव अखिलेश शुक्ला ने कहा कि कांग्रेसी एकजुटता के साथ राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के हाथों को मजबूत करने के लिए कमर कस लें। पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक प्रचारित करें। आम जनता के हितों के लिए कांग्रेस पार्टी ने हमेशा संघर्ष किया है। आगे भी जारी रहेगा। विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव श्रवण साहू ने कहा कि पिछड़ों, दलितों, किसानों, नौजवानों, व्यापारियों समेत आमजन के हित के लिए एकजुट
सम्मेलन में संबोधित करतीं नीरू गुप्ता। |
होकर संघर्ष करें। जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने आभार व्यक्त करते हुए आवाहन किया सभी लोग एकजुट होकर दोनों विधानसभा में कांग्रेस पार्टी को जिताने का काम करें। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रंजना पांडेय, अवधेश करवरिया, अनिल गुप्ता, राकेश वर्मा, कालीचरण राजपूत, मेहदी हसन, विजयमणि त्रिपाठी, जमुना शुक्ला, कविता गुप्ता, नीरू गुप्ता, निर्मला भारती, शिवसागर पांडेय, जगजाहिर पटेल, चुनबाद प्रसाद प्रजापति आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment