औद्योगिक विकास राज्य मंत्री का हुआ सम्मान
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। औद्योगिक विकास राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति के स्वागत सम्मान के लिए प्रजापति समाज के जिलाध्यक्ष कैप्टन संतोष कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में समारोह हुआ। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे व पिछडा वर्ग आयोग के सदस्य रामरतन प्रजापति मौजूद रहे।
सम्मान समारोह कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि औद्योगिक विकास राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि जब से देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार बनी है तब से राजनीति के साथ समाज के हर क्षेत्र में प्रजापति समाज की सहभागिता बढी है। सरकार व संगठन दोनो मे उचित सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री हमेशा समाज के उत्थान की चिन्ता करते हैं। माटी कला बोर्ड का गठन किया है। पूर्ववर्ती सरकारो मे समाज का सिर्फ वोट बैंक समझती रही है। प्रजापति समाज के लोगो की कोई मदद नही की गई।
सम्मान समारोह में मौजूद मंत्री व जनप्रतिनिधि। |
जबकि भाजपा ने बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गो का सम्मान करने का काम किया है। उन्होंने समाज के सभी लोगो का आवाहन किया कि जागरुक करने का कार्य करें। जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे ने कहा कि प्रजापति समाज लम्बे समय से समाज के हर वर्ग के लोगो की सेवाभाव से काम करने का काम किया है, किन्तु कभी महत्व नही दिया गया। ऐसे में समाज पिछडता चला गया, किन्तु आज मुख्यधारा मे लाने का काम हुआ है। प्रजापति समाज के जिलाध्यक्ष ने अंगवस्त्र भेट कर स्वागत करते हुए आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन रामकिशोर प्रजापति ने किया। इस दौरान पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रामरतन प्रजापति, जिला पंचायत सदस्य दशरथ प्रजापति, सरोज प्रजापति, माया प्रजापति, नीरज प्रजापति, अमर प्रजापति, मुन्नालाल प्रजापति, रिंकू प्रजापति, आशा प्रजापति, रामबहोरी प्रजापति, गया प्रजापति, गुलजारी लाल प्रजापति, रामेश्वर प्रजापति, दिनेश तिवारी, जगदीश गौतम, राजीव त्रिपाठी, शानू गुप्ता, भागवत त्रिपाठी, मुन्ना करवरिया, रामेन्द्र गौतम, राजेन्द्र अग्रहरी आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment