पुलिस छावनी में तब्दील हुआ आश्रम
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। भजनाश्रम में कब्जे के विवाद को लेकर दिनदहाड़े असलाधारी दबंगों ने घुसकर आश्रम के प्रबंधक के परिवार को बंधक बना जमकर पिटाई व तोड़फोड़ की। जिससे वहां भीड़ एकत्रित हो गई। नगर क्षेत्राधिकारी ने पूछताछ कर पुलिस बल तैनात किया है।
ये मामला सीतापुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत स्थित भजनाश्रम का है। ट्रस्ट के मैनेजर रामऔतार यादव ने आरोप लगाते हुए बताया कि एक मठ के महंत ने एक सैकड़ा गुर्गों के साथ घर में घुसकर अवैध असलहों के बल पर उन्हें पहले
आश्रम में मौजूद सपाई व पुलिस बल। |
बंधक बनाकर जमकर पिटाई की। जिससे उन्हें व महिलाओं को गंभीर चोट भी आई है। इसके बाद घर में तोड़फोड़ करते हुए सामग्री को ट्रैक्टर में लाद कर किसी अन्य जगह पर फेंक दिया है। घर में रखे सोने चांदी के जेवरात, नगदी सहित लूट लिए हैं। आरोप लगाया कि सूचना पहुंची पुलिस ने दबंगों को ही संरक्षण देते हुए उन्हें बाहर भगा दिया। अभी तक दबंगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। घटना की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुज यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर यादव समेत कार्यकर्ता पहुंच गए। इस संबंध में महंत ने भी अपने कागजात लेकर समर्थकों के साथ हैं। दोनों तरफ से गहमागहमी का माहौल बना हुआ है। आश्रम को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया है। मामले की जांच जारी है।
No comments:
Post a Comment