बरामद गांजे की कीमत लगभग 10 लाख
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में मादक पदार्थों की तश्करी, बिक्री की रोकथाम को चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मऊ थाना पुलिस ने तीन अन्तर्जनपदीय गांजा तश्करों को लगभग दस लाख की कीमत का 50 किलो 140 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
मऊ थाना प्रभारी निरीक्षक आनन्द कुमार सिंह ने टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर लालता रोड के पास से मनबोध मिश्रा उर्फ मन्नों व शिवबोध मिश्रा उर्फ शिब्बू पुत्रगण श्याम मिश्रा निवासीगण बसुहार, अर्पित मिश्रा पुत्र
बरामद गांजा व पुलिस गिरफ्त में तश्कर। |
उमेशचन्द्र निवासी मिश्रपुर दहिया सरांय अकिल कौशाम्बी को 50 किलो 140 ग्राम अवैध गांजे के साथ दबोचा है। बरामद गांजे की अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 10 लाख रुपयें है। पूछताछ के दौरान बताया कि उड़ीसा राज्य से गांजा लाकर कर्वी, मऊ, राजापुर, बांदा, बबेरू, मंझनपुर, महेवाघान, फतेहपुर, सिराथु, प्रयागराज के विभिन्न क्षेत्रों में गांजे की तश्करी करते हैं। तश्करों के विरुद्ध पूर्व में जनपद कौशाम्बी के महेवाघाट, मंझनपुर, प्रयागराज के नबावगंज, धूमनगंज में एनडीपीएस एक्ट के अभियोग पंजीकृत हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में मुख्य आरक्षी राजबहादुर, रमेश, आरक्षी शिवम मिश्रा, अमित चौरसिया, राजिश, शक्ति सिंह रहे।
No comments:
Post a Comment