प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
फतेहपुर, शमशाद खान । क्रिसमस पर्व की धूम आज जगह-जगह देखने को मिली। शहर के शान्तीनगर स्थित एम्बिशन पब्लिक स्कूल में भी प्रभु ईसा मसीह का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने केक काटा और प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रबंधक ने प्रेम का पाठ पढ़ाया।
क्रिसमस का जश्न मनाते स्कूली बच्चे। |
कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य आरती सोनी ने केक काटकर किया। छात्र छात्राओं ने क्रिसमस ट्री डेकोरेटिंग, संता क्लाज अटायर प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया। विभिन्न प्रकार की झांकियां प्रस्तुत की गई। संस्थापक व प्रबंधक दिलशाद अहमद ने कहा कि अपने दुश्मनों से प्रेम करो और उनके लिए प्रार्थना करो जो तुम्हे सताते हैं। ताकि तुम उस पिता की संतान बन सको जो स्वर्ग में है क्योंकि वह अपना सूर्य बुराई और अच्छाई दोनों के लिए उदय करता है। न्याय और अन्याई दोनों पर वर्षा करता है। इस मौके पर पूजा सोनी, पूजा गौतम, शगुफ्ता परवीन, आफिया परवीन, आमना, कोमल गुप्ता, शिवनिवास दीक्षित, शिवानी सिंह, सूफिया उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment