बसपा की नीति सर्वजन हिताय, अन्य दलों में सिर्फ ढकोसला
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। बसपा सरकार ने 1997 में जिला घोषित किया था। विकास का बीड़ा उठाया। जबकि विगत कई वर्षो से जनपद विकास के लिए कराह रहा है। कहा कि बसपा की सरकार बनने पर ही विकास संभव होगा।
यह बात रविवार को सीतापुर स्थित यूपीटी में बहुजन समाज पार्टी के घोषित चित्रकूट विधानसभा प्रत्याशी पुष्पेन्द्र सिंह व मानिकपुर विस क्षेत्र से प्रत्याशी बलबीर पाल के साथ जिलाध्यक्ष शिवबाबू वर्मा ने पत्रकारों से रूबरू होकर कही। उन्होंने बताया कि बसपा मुखिया बहन कु. मायावती ने जिले का सौगात देकर विकास कार्य शुरू किया था जो अब पूरी तरह ठप है। किसान परेशान है। गौशालाओं में केवल पयार से उदर पोषण हो रहा है। अन्ना जानवर आए दिन मर रहे हैं। रखवाली करने वाले यह स्थिति देखकर अन्ना जानवरों को छोड़ भी देते हैं। ताकि
प्रेसवार्ता करते बसपा प्रत्याशी। |
उनकी मौत न हो सके। ऐसे में किसानों के खेत भी बरबाद होते हैं। खाद बीज के लिए किसान परेशान है। अस्पताल में दवाएं नहीं मिल रही। बसपा शासनकाल में डकैतों का सफाया व पलायन हुआ है। कोरोना काल में जो सुविधा दी गई है वह नकाफी है। शिक्षित युवक बेरोजगार है। मजदूर काम की तलाश में बाहर जा रहे हैं। उद्योग धंधों से जनपद शून्य है। बसपा जिलाध्यक्ष ने बसपा की नीतियों और सिद्धांतों का बखान किया। सर्वजन हिताय के तहत बसपा सुप्रीमों ने कार्य किया है। उन्होंने समाज को जोड़ा है। क्षत्रिय समाज के वरिष्ठ नेता को टिकट देकर सिद्ध किया है कि पार्टी की नीतिया सर्वजन हिताय के लिए है। इस मौके पर सेक्टर प्रभारी चित्रकूटधाम मंडल बांदा इकराम वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष कर्वी सोनपाल वर्मा, मानिकपुर रावेन्द्र कुमार, राजू अनुपम, पूर्व प्रधान नत्थू वर्मा मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment