न्यायालय में वाद दायर करने पर लगातार दे रहे हैं धमकी
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। पति की मृत्यु होने पर गांव के तीन-चार संदिग्ध लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को विधवा थाने गई थी। कार्यवाही न होने पर न्यायालय की शरण लेने को विवश हुई। यह जानकारी संदिग्धों को होने पर गांव से पलायन करने की धमकी दी है। इस पर विधवा गांव के घर में ताला लगाकर मायके चली गई। बीती रात संदिग्धों ने घर में आग लगा दिया। जिससे गृहस्थी समेत घर जल गया। पीड़ित विधवा ने एसपी को सौपे पत्र में कार्यवाही की गुहार लगाई है।
आपबीती बताती पीड़ित विधवा।
कोतवाली कर्वी क्षेत्र के नारायणपुर गांव के मजरा केवटन पुरवा की रत्ना देवी पत्नी स्व मनोज कुमार ने एसपी को सौपे पत्र में अवगत कराया कि बीते माह पति की गांव के ही आधा दर्जन लोगों ने हत्या कर दी है। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज न करने पर न्यायालय में वाद दायर किया है। इसकी जानकारी संदिग्धों को होने पर आए दिन घर से पलायन करने व जान से मारने की धमकी देते हैं। ऐसे में वह ससुर व बच्चों को लेकर गांव के घर में ताला लगाकर मायके चली गई थी। बीती रात दबंगों ने घर में आग लगा दिया। जिससे घर समेत गृहस्थी जल गया। देवर विष्णु ने फोन कर जानकारी दी। पीड़िता ने सौपे गए पत्र में कार्यवाही की गुहार लगाई है। इस संबंध में कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सवेरे उसके मकान में आग लगने की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। बीते माह पति की हत्या के मामले में विसरा रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी।
No comments:
Post a Comment