फतेहपुर, शमशाद खान । किसानों के मसीहा एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन को किसान दिवस के रूप में मनाते हुए समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने याद किया। एक ओर जिला कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए वहीं अल्पसंख्यक सभा के पदाधिकारियों ने नहर कालोनी स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर विस्तार से चर्चा की।
शादीपुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव ने की। उन्होने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी किसानों की लड़ाई हमेशा लड़ते रहे। उनका सपा देश को खुशहाली की ओर ले जाने का रहा। उन्होने अपने कार्यकाल के समय कई जनहित के कार्य करके लेगों को खुशहाल बनाया। संचालन जिला महासचिव देवीगुलाम कुशवाहा ने किया। इस मौके पर पूर्व सांसद डा. अशोक पटेल, चंद्र प्रकाश लोधी, रहीम राईन कादरी, राजू लोधी, रीता प्रजापति, पप्पू सिंह, नफीसा बानो, अशोक सविता, धीरेंद्र वीर सिंह,
सपा कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित करते एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण करते सपाई। |
रवींद्र यादव, मो. साबिर, पवन द्विवेदी, स्वामीशरन पाल, विजय सिंह एडवोकेट, रेहान गौहर, फैजान मून, तनवीर अहमद, राजकुमार दिवाकर, रिजवान डियर, विवेक उमराव, रामू सभासद, आवेद अहमद, अतुल पाल, सनी अहमद आदि मौजूद रहे। उधर सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष चौधरी मंजर यार की अगुवाई में पदाधिकारी नहर कालोनी पहुंचे। जहां चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। तत्पश्चात वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से रोशनी डाली। मंजर यार ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को किसानों का मसीहा कहा जाता है। उन्होने किसानों के हित में कई योजनाओं का संचालन किया था। जिसका लाभ आज भी किसानों को मिल रहा है। उन्होने देश को खुशहाली की ओर ले जाने का काम किया। उनके योगदान को देश कभी नहीं भुला सकता। इस मौके पर सुहैल खान हेमू, हाजी सिराज, आसिफ रजा, समीर कुरैशी, यासिर अली, फैजान आलम, हबीब अहमद, खालिद खान, यासीन, मो. तारिक, फरहान खान, जुनैद, आबिद भी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment