यात्रा में विहिप, बजरंग दल आदि पदाधिकारियों ने किया प्रतिभाग
बांदा, के एस दुबे । बजरंग दल ने गीता जयंती के मौके पर शहर में विशाल शौर्य संचलन यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों में घूमी। इसमें बजरंग दल के सभी प्रखंडों के कार्यकर्ता, मातृशक्ति, दुर्गावाहिनी की बहनें और राष्ट्रभक्त सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे। जगह-जगह पर पुष्प वर्षा करते हुए यात्रा का स्वागत किया गया।
शौर्य संचालन यात्रा में शामिल विहिप पदाधिकारीगण |
गीता जयंती के मौके पर बुधवार को बजरंग दल की ओर से एक विशाल शौर्य संचलन यात्रा का आयोजन किया गया। शौर्य संचलन का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक सक्षम ने किया। रामलीला मैदान में बजरंग दल के सभी प्रखंडो के कार्यकर्ता, मातृशक्ति दुर्गावाहिनी की बहनें तथा राष्ट्रभक्त सैकड़ो की संख्या में मौजूद रहे। इस विशाल शौर्य संचलन यात्रा का जगह-जगह नगर के गणमान्य नागरिक तथा समाजसेवियो द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया, पूरा नगर आज भगवामय नजर आया। शौर्य संचलन यात्रा कार्यक्रम का सफल संचालन जिला संगठन मंत्री चन्द्रिका दीक्षित ने किया। कार्यक्रम के समापन पर विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष चन्द्रमोहन बेदी ने सभी कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व प्रांत सुरक्षा प्रमुख प्रभाकर सिंह चंदेल, विभाग अध्यक्ष अशोक ओमर, विभाग सेवा प्रमुख पवन सिंह, जिला संरक्षक डा. सुरेंद्र नागर, जिला मातृशक्ति संयोजिका सुबोधनी भटनागर, जिला मंत्री पुष्पेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष हर्षवर्धन गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष रवि मोहन, जिला संयोजक अंकित पांडे, शुभम शिवहरे, गया प्रसाद, दीपू दीक्षित, कल्लू प्रजापति, लक्ष्मीकांत गुप्ता, देवराज राजपूत, महेंद्र चौहान, सचिन सोनकर, सचिन चौरसिया, राकेश चौरसिया, महावीर कुशवाहा आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment