युवा मोर्चा के सम्मेलन में विरोधी दलों पर साधा निशाना
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। भाजयुमो के युवा सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रांशू दत्त द्विवेदी ने चित्रकूट इंटर कालेज परिसर में युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सीएम योगी के डर से अब माफियाओं का हलक सूख रहा है। समाजवादी इत्र की बदबू को ईडी ने पकड़कर सपाई भ्रष्टाचार को सार्वजनिक किया है। सीएम का बुलडोजर अपराधियों की बिल्डिंगों को ढहा रहा है। युवाओ को आगे बढने और अवसरों को अपने हांथ में लेने के लिए उत्तर प्रदेश के एक करोड़ युवाओ को लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्टफोन बांटने का शुभारंभ हुआ है। महिलाओं के विकास के लिए मोदी व योगी सरकार लगातार काम कर रही है। अपराधी अपराध करने से पहले सौ बार सोचता है। शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास के क्षेत्र में रिकार्ड काम भाजपा सरकारों ने किया है।
कार्यक्रम में स्वागत करते भाजपाई।
प्रदेश मंत्री शिवेन्द्र शाही ने कहा कि प्रदेश के चतुर्दिक विकास के प्रयास योगी सरकार ने किये हैं। भाजपा युवाओ के साथ है। जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे ने कहा कि भाजपा की सरकार विकास के कार्यों के लिए ही बनी है। सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि जो भाजपा ने किया वो विपक्षी दल कभी नहीं कर सकते। विधायक आनंद शुक्ल ने कहा कि भाजपा युवाओ के विकास को संकल्पित है। जिला महामंत्री आलोक पांडेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश को नम्बर वन बनाने के लिए सभी युवा सुझाव अवश्य दें। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विकास मिश्र, भागवत त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, अश्विनी, राजेश जायसवाल, अर्पित जायसवाल, निर्मलेन्द्र पांडेय, शिवाकांत पांडेय, अनूप त्रिपाठी, श्याम गुप्त, अर्चना, विनीता, राखी, मोहित, उज्जवल, देवकीनंदन आदि भारी संख्या में युवा मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री प्रमेन्द्र सिंह ने किया।
No comments:
Post a Comment