आकाश अध्यक्ष व राजकुमार बने महासचिव
फतेहपुर, शमशाद खान । अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष चौधरी राजेश यादव ने संगठन मजबूती के उद्देश्य से रविवार को विजयीपुर ब्लाक इकाई का गठन करते हुए आकाश सिंह को अध्यक्ष व राजकुमार सिंह को महासचिव मनोनीत कर दिया। अन्य पदों पर भी पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। सभी को मनोनयन पत्र वितरित करते हुए माला पहनाकर स्वागत किया।
नवमनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपते जिलाध्यक्ष चौधरी राजेश यादव। |
कार्यक्रम का आयोजन रानीपुर बहेरा में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष चौधरी राजेश यादव ने शिरकत की। उन्होने विजयीपुर ब्लाक इकाई का गठन किया। जिसमें आकाश सिंह अध्यक्ष, राजकुमार सिंह महासचिव, गोलू यादव, ओम प्रकाश, समर सिंह उपाध्यक्ष, चंद्रशेखर सिंह, सुमेर सिंह यादव, मान सिंह यादव, जयनारायण सिंह यादव, जयकरन यादव को सचिव, जगन्नाथ यादव प्रवक्ता, अवधेश कुमार यादव मीडिया प्रभारी के अलावा सदस्यों में सूघर सिंह यादव, तेज प्रताप सिंह, राम आसरे यादव, प्रमोद कुमार यादव को शामिल किया। नवमनोनीत कमेटी के पदाधिकारियों का समाज के लोगों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात जिलाध्यक्ष ने कमेटी के पदाधिकारियों से आशा जताई कि गांव-गांव जाकर समाज के लोगों को संगठित करने का काम करें। उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए संघर्ष किया जाएगा। इस मौके पर नरसिंह यादव, कुल्लू यादव, सुग्गी यादव, साजन लाल यादव, प्रमोद यादव, अवधेश यादव, समर सिंह यादव, राजेश यादव, जेपी यादव शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment